युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती जा रही है क्यों ?
युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है क्यों ?
युवा दिल के मरीज ज्यादा होते जा रहे हैं इसकी मुख्य वजह निम्न है
अगर आप जीवन भर हार्ट अटैक , बीपी , साँस इत्यादि संबंधी बीमारी से बचना चाहते है तो दिल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जानना आवश्यक है |
कहावत में हमेशा आप जरूर सुनते आ रहे होंगे की दिल बहुत नाजुक होता है इसलिए दिल का ध्यान रखने के लिए उससे जुड़ी बातों के बारे में जानना चाहिए
* सीने में जलन या दबाव होना
अगर किसी व्यक्ति को हर समय सीने में दबाव बने रहने का अनुभव होता है या जलन होता है तो यह हार्ट वेन्स में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है | लेकिन यह कोई जरूरी नहीं कि यह सिर्फ हार्ट वेन्स का ही संकेत हो लेकिन ऐसी समस्या लगातार बनी हुई है | तो लोगों को इसको नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए |
- जिन लोगो को वेन्स ब्लॉकेज की समस्या होती है उन्हें सीने में दर्द और भारीपन के साथ उलटी जैसा महसूस होता है साथ ही साथ चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है ऐसी स्थिति में पेट दर्द भी हो सकता है
* दर्द और सूजन की समस्या
अगर किसी व्यक्ति के पैरों में दर्द , सूजन , अधिक पसीना आना और साथ ही साथ घबराहट होना भी इस बीमारी के संकेत हो सकता है | ये सभी कॉमन लक्षण जो आमतौर पर दिल के रोगियों के प्रारंभिक अवस्था में देखे गए हैं | अगर किसी व्यक्ति को ऐसी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए |
* पाचन से जुड़ी समस्या
ऐसा नहीं है कि हार्ट अटैक की बीमारी है तो सिर्फ और सिर्फ सीने में ही इसके लक्षण दिखता है | किसी बीमारी का लक्षण किस रूप में दिखेगा हर व्यक्ति के शरीर में अलग हो सकता है |
अगर किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या लगातार बने रहता है | तथा बाएं कंधे में दर्द हमेशा बनी रहता है तो दिल की बीमारी की तरफ इशारा हो सकता है | ऐसे में उस व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने हार्ट की देखभाल करे तथा डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए |
* खानपान और जीवन में बदलाव
आजकल जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है | हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल लोग अपने भोजन में मसालेदार तथा मीठे खाने पिने की चीजों को ज्यादा रूटीन डायट बना ले रहे है | ये भी हार्ट अटैक की समस्या को बढ़ावा देती है | युवा अपने कैरियर की चाहत में आजकल अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में ज्यादा रहते हैं जिसके कारण यह अपने डायट पर ध्यान नहीं दे पाते है |
समय की कमी के कारण , लापरवाही तथा आलस के कारण अधिकतर युवा बच्चे डीप फ़्राईड , स्ट्रीट फ़ूड , डिब्बा बंद खाना खाते है | जो उनके शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बना रही है जो आगे चलकर बीमार दिल की वजह बनते जा रही है |
तनाव
एक्सपर्ट तनाव को सबसे बड़ा कारण मानते हैं |
आजकल युवाओं में हार्ट अटैक की केसेस ज्यादा देखने को मिल रही है , हार्ट स्पेशलिस्ट का मानना है की इसकी सबसे बड़ी बजह समाज में बढ़ रहा तनाव है | एक्सपर्ट का मानना है की पिछले कुछ साल में समाज में और दिल के मरीजों की संख्या में जिस तरह से बदलाव आया है वह बढ़ते तनाव को दर्शाता है |
युवा अपने भविष्य की चिंता में किस तरह परेशान है की वह अपनी आज को जीना भूल चुका है | सांसारिक वस्तुओं को एकत्र करने की इच्छा में बे अपने सेहत को अनदेखा कर रहे हैं | और उनको सोने जागने का समय निश्चित नहीं है | यह सबसे बड़ी वजह है जिसके कारण युवाओं में तनाव को बढ़ाती है | फिर तनाव ही हार्ट फेलुअर का सबसे ज्यादा कारन बनते जा रहा है |






Comments
Post a Comment